Search

 
 
 

Jamshedpur : डॉ. अजय ने जमशेदपुर पूर्वी व धर्मेंद्र सोनकर ने पश्चिमी से किया दावा

 
  • प्रदेश कार्यालय में चुनाव लड़ने का जमा किया दावा पत्र
Jamshedpur (Sunil Pandey) : कांग्रेस नेताओं में विधानसभा चुनाव लड़ने की होड़ मची हुई है. जिले के छह विधानसभा सीट से पार्टी के नेता-कार्यकर्ता अपनी उम्मीदवारी का दावा कर रहे हैं. मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिमी से विधायक बन्ना गुप्ता ने दोबारा दावा किया है. वहीं उसी क्षेत्र से पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर ने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की तथा संभावित प्रत्याशी का आवेदन जमा किया. जबकि कांग्रेस नेता फिरोज खान ने भी जमशेदपुर पश्चिमी से अपनी उम्मीदवारी जताते हुए कांग्रेस कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद को बायोडाटा सौंपा. दूसरी ओर जमशेदपुर पूर्वी से प्रत्याशी के तौर पर जन संपर्क अभियान शुरू कर चुके डॉ. अजय कुमार एवं जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार झा उर्फ बबलू झा ने नगर कांग्रेस अध्यक्ष के माध्यम से प्रदेश कार्यालय को अपनी उम्मीदवारी का पत्र सौंपा. डॉ. अजय कुमार एआईसीसी के सदस्य के अलावे ओडिशा, तमिलनाडु एवं पुडुचेरी के प्रभारी भी हैं. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-rotaract-club-of-chaibasa-celebrated-janmashtami-with-pomp/">Chaibasa

: रोट्रैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा ने धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही