Search

जमशेदपुर: डॉ. अजय ने की जेएसएससी नियुक्तियों में आयुसीमा बढ़ाने की मांग, सीएम को लिखा पत्र

Jamshedpur: जमशेदपुर के पूर्व सांसद सह कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य डॉ. अजय कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर झारखंंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग के स्‍नातक स्तरीय पदों पर नियुक्ति के लिए आयु सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया है. उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री को अवगत करया है कि कोरोना महामारी के कारण अनेकों परीक्षार्थियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है. ऐसी स्थिति में कट ऑफ डेट बदले जाने से राज्य के परीक्षार्थियों पर भारी प्रभाव पड़ेगा. इसे भी पढ़ें: बिहार">https://lagatar.in/will-there-be-a-lockdown-in-bihar-or-not-cm-nitish-kumar-will-decide-after-the-meeting-on-tuesday/">बिहार

में लॉकडाउन होगा या नहीं, सीएम नीतीश कुमार मंगलवार को बैठक के बाद लेंगे निर्णय

कट ऑफ डेट एक अगस्त 2021 की जगह एक अगस्त 2015 करने की मांग

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/03-jamshedpur-207x300.jpg"

alt="" width="207" height="300" /> पत्र में डॉ. अजय ने कहा कि इस प्रतियोगिता परीक्षा के लिए पहली बार पिछली सरकार में विज्ञापन निकला था. जिसमें अधिकतम आयु सीमा का कट ऑफ डेट  एक अगस्त 2015 रखा गया था. अब झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी नए विज्ञापन में अधिकतम आयु सीमा का कट ऑफ डेट सभी पदों के लिए एक अगस्त 2021 रखा गया है. इससे अधिक आयु वाले अभ्यर्थी इस बार आवेदन भरने से वंचित रह जाएंगे. उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री से अनुरोध होगा कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की झारखंड सामान्य स्‍नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2021 में नियुक्ति के लिए आयु सीमा एक अगस्त 2015 रखा जाए, जिससे कड़ी मेहनत कर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों का मनोबल नहीं टूटे. इसे भी पढ़ें: वर्क">https://lagatar.in/new-rules-will-be-applicable-for-work-from-home-government-is-considering/">वर्क

फ्रॉम होम के लिए लागू होंगे नये नियम, सरकार कर रही विचार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//