Search

 
 
 

Jamshedpur : डॉ. अजय कुमार ने खरीदा पर्चा, 24 को करेंगे नामांकन

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी डा.अजय कुमार ने शनिवार को नामांकन फॉर्म खरीदा. उनके प्रतिनिधि एडवोकेट प्रदीप कुमार सिंह ने अनुमंडल कार्यालय से पर्चा प्राप्त किया. डा. अजय कुमार 24 अक्टूबर को नामांकन करेंगे. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता ने मन बना लिया है कि 25 वर्षों के धोखाधड़ी का जबाव वो बोट के चोट से करेगी. 25 वर्षों से जमशेदपुर पूर्वी में एक ही पार्टी का वर्चस्व रहा और इस दौरान विकास तो नहीं हुआ लेकिन भय, भ्रष्टाचार आतंक की नई इबारत लिखी गई. आतंक तो ऐसा की रेहड़ी ठेले वाले तक को नहीं बक्शा गया. लोग त्राहिमाम करने लगे और पूर्वी की जनता ने भाजपा परिवार के बागी उम्मीदवार को इस उम्मीद से विजय दिलाया की कुछ राहत मिलेगा. लेकिन यहां भी लोगों को धोखा ही मिला. लोगों को, आसमान से गिरे और खजूर पर अटके वाली स्थिति का सामना करने को मजबूर होना पड़ा. जमशेदपुर पूर्वी की जनता त्रस्त है. मालिकाना के नाम पर 25 वर्षों तक जनता को मुर्ख बनाया. अब जनता ने मन बना लिया है. चुनाव में वह 25 वर्षों का हिसाब करेगी. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-three-youths-injured-in-collision-between-two-bikes-one-referred-to-mgm/">Ghatshila

: दो बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल, एक एमजीएम रेफर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही