Search

 
 
 

Jamshedpur : अवसरवादी नेता हैं डॉ. अजय कुमार - विनोद सिंह

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के करीबी जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विनोद सिंह ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर डॉ. अजय पर कई गंभीर आरोप लगाया. कहा कि डॉ. अजय कुमार अवसरवादी नेता हैं. अपना हित साधने के लिए कई दलों (झाविमो, आप) की यात्रा कर चुके हैं. कल्याणनगर-इंद्रानगर मामले में वे अपना राजनीतिक हित साधना चाहते हैं. लेकिन उनका मंसूबा पूरा नहीं होगा. पूर्वी विधानसभा से विधायक बनने का उनका सपना वहां की जनता चकनाचूर करेगी. कहा कि उनका चाल चरित्र यहां की जनता जानती है. एसपी रहते उन्होंने गरीबों का घर उजाड़ा, फर्जी इन्काउंटर किया. जब जेल जाने की नौबत आयी तो नौकरी से इस्तीफा दे दिया. विनोद सिंह ने माना कि अर्जुन मुंडा ने नदी की तलहटी में बिल्डर, जमीन माफिया द्वारा बनायी जा रही ऊंची-ऊंची इमारतों को पर्यावरण के लिए खतरा बताते हुए एनजीटी को पत्र लिखा था. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-twitter-war-broke-out-between-saryu-rai-and-dr-ajay/">Jamshedpur

: सरयू राय व डॉ. अजय में छिड़ा ट्वीटर वॉर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही