Search

 
 
 

जमशेदपुर : जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज से आवागमन शुरु कराने के लिए डॉ अजय ने सीएम को लिखा पत्र

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  कांग्रेस कार्यसमिति  के स्थायी आमंत्रित सदस्य और जमशेदपुर के पूर्व सांसद, डॉ अजय कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज से आवागमन जल्द शुरु कराने की मांग की.पत्र में डॉ अजय ने कहा है कि जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है तथा जमशेदपुर के तीन लाख लोगों का इंतजार खत्म  हो गया है.  लेकिन किन्हीं राजनीतिक कारणों से अभी तक पुल नहीं खोला जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-consent-on-reinstatement-of-consultant-for-dpr-of-phase-ii-of-moharda-water-supply-scheme/">जमशेदपुर

: मोहरदा जलापूर्ति योजना के फेज-टू के डीपीआर के लिए कंसल्टेंट बहाल करने पर बनी सहमति

जनता का हित राजनीति से ऊपर

जिसके कारण बागबेड़ा, जुगसलाई और यहां तक कि कई गांवों के लोगों को यातायात की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. डॉ अजय ने कहा कि इस पुल के निर्माण का उद्देश्य था लोगों को जाम से मुक्ति दिलाना. आवागमन बहाल नहीं होने से इस रेलवे पुल के निर्माण के उद्देश्य की अनदेखी हो रही है. उन्होंने सीएम से जनता के कल्याण को हमेशा राजनीति से ऊपर रखने का अनुरोध किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ssp-launched-digital-beat-system-and-online-tracking/">जमशेदपुर

: एसएसपी ने किया डिजिटल बीट सिस्टम व ऑनलाइन ट्रेकिंग का शुभारंभ
  [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही