Search

जमशेदपुर : कोल्हान के प्रथम महिला विश्वविद्यालय की पहली कुलपति बनीं डॉ अंजिला गुप्ता

Chaibasa : झारखंड के कुलाधिपति रमेश बैस ने सोमवार को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की नई कुलपति की अधिसूचना जारी की. कोल्हान के प्रथम महिला विश्वविद्यालय की पहली कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता होंगी. महिला कॉलेज की स्थापना हुए तीन साल हो गए हैं, लेकिन कुलपति की नियुक्ति नहीं की गई थी. लंबे समय के बाद झारखंड के कुलाधिपति ने नई कुलपति के नाम की घोषणा सोमवार को की. डॉ अंजिला गुप्ता फिलहाल रिटायर हैं. इससे पहले डॉ अंजिला गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी बिलासपुर की कुलपति के पद पर पदस्थािपत थीं. इसके साथ इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय में इकोनॉमिक्स की प्रोफेसर रही हैं. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर:">https://lagatar.in/jagannathpur-eds-action-on-sonia-gandhi-and-rahul-gandhi-biased-congress/">जगन्नाथपुर:

सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई पक्षपातपूर्ण- कांग्रेस

डॉ अंजिला गोल्ड मेडलिस्ट हैं

पूर्व में डॉ अंजिला गुप्ता सीयू में साल 2004-05 में पदस्थ रह चुकी हैं. डॉ गुप्ता बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से सीनियर रिसर्च फैलो होने के साथ यूजीसी नेट क्वालीफाई और गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं. मालूम हो कि नई दिल्ली में आठ फरवरी 2017 को आयोजित रुसा की प्रोजेक्ट एप्रूवल बोर्ड की बैठक में जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज को अपग्रेड करते हुए महिला विश्वविद्यालय का प्रस्ताव पारित किया गया था. उस समय कॉलेज में जमकर जश्न मनाया गया था. सिदगोड़ा में 22 एकड जमीन पर जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का बड़ा सा कैंपस बनकर तैयार है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/MAHILA-UNIVERSITY-2-360x504.jpg"

alt="" width="360" height="504" /> इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-mahasammelan-of-mahal-will-be-held-on-25th-and-26th-june/">घाटशिला

: महाल का महासम्मेलन 25 और 26 जून को होगा

तीन फरवरी 2019 को पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था शिलान्यास

इस कैंपस का शिलान्यास तीन फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर स्थित एसकेआईसीसी से किया था. तीन साल के अंदर इस भवन निर्माण का कार्य पूर्ण हो गया. जमशदेपुर महिला विश्वविद्यालय का प्रस्ताव 27 दिसंबर 2018 को झारखंड विधानसभा ने पारित किया था. उसके बाद तत्कालीन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड राज्य विश्वविद्यालय संशोधन अधिनियम 2018 को अनुमोदित कर दिया. उसके बाद से ही यहां कुलपति की खोज होने लगी थी. जुलाई 2021 को कुलपति का विज्ञापन प्रकाशित हो गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//