कॉलेज शासी निकाय की बैठक में लिया गया निर्णय सेवानिवृत्ति के बाद भी संभाल रहे थे प्रचार्य की कुर्सी Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के मानगो स्थित जेकेएस कॉलेज के प्राचार्य पद से डॉ एपी सिंह को सेवामुक्त कर दिया गया है. इसके साथ ही कॉलेज में वरीय शिक्षक डॉ मोहित कुमार को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है. शुक्रवार को कॉलेज सभागार में कॉलेज के शासी निकाय की बैठक हुई, जिसमें उक्त निर्णय लिया गया. हालांकि हाल ही में डॉ सिंह ने अपने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था. बैठक में उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए डॉ मोहित कुमार को प्रभारी प्रचार्य का नियुक्ति पत्र निर्गत कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : टाइटन">https://lagatar.in/there-was-a-devastating-explosion-in-the-titan-submarine-the-expert-pointed-to-the-reasons/">टाइटन
पनडुब्बी में हुआ था विनाशकारी विस्फोट, विशेषज्ञ ने कारणों की ओर इशारा किया
के आठ उप निर्वाचन पदाधिकारियों का तबादला
पनडुब्बी में हुआ था विनाशकारी विस्फोट, विशेषज्ञ ने कारणों की ओर इशारा किया
सेवानिवृत्त होने के बाद भी पद पर रहे डॉ एपी सिंह
डॉ एपी सिंह पिछले 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद भी पद पर बने हुए थे. इस एवज में उन्हें कॉलेज से प्रतिमाह 50 हजार रुपये भी भुगतान किया जाता था. इस मामले को सर्वप्रथम लागातर डॉट इन और शुभम संदेश हिंदी दैनिक ने उठाया था. उसके बाद कॉलेज के शिक्षकों ने कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन से जांच व यथोचित कार्रवाई की मांग की थी. शिक्षकों की ओर से कई आरोप लगाते हुए सबूत प्रस्तुत करने की भी बात कही गयी थी. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/eight-deputy-election-officers-of-jharkhand-transferred/">झारखंडके आठ उप निर्वाचन पदाधिकारियों का तबादला
Leave a Comment