Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में मनाई गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती

Jamshedpur (Anand Mishra) : नेताजी सुभास विश्वविद्यालय के लॉ विभाग में शुक्रवार को डॉ भीमराव आंबेडकर की 132वीं जयंती मनाई गई. इस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नागेंद्र सिंह की देखरेख और मार्गदर्शन में हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कंट्रोलर ऑफ़ एग्जाम ओपी शर्मा थे. विशेष अतिथि विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो डॉ आचार्य ऋषि रंजन थे. इसे भी पढ़ें  : रांची">https://lagatar.in/ranchi-inauguration-of-mithila-mahotsav-with-kavi-sammelan/">रांची

: कवि सम्मेलन के साथ मिथिला महोत्सव का शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई. इसके बाद विभाग के छात्रों में से एक ने "संविधान की प्रस्तावना" की शपथ दिलाई. उद्घाटन भाषण विशेष अतिथि के रूप में मौजूद विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो डॉ आचार्य ऋषि रंजन ने दिया. विभाग ने डॉ बीआर अम्बेडकर की स्मृति में भाषण और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया. विधि विभाग के विद्यार्थियों ने दोनों प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उनके प्रदर्शन के अनुसार प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता घोषित किए गए. कार्यक्रम के दौरान कानून विभाग, एनएसयू के सभी संकाय सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही