Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : डॉ. डीपी जकनवाल का निधन, स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर दाह संस्कार संपन्

Jamshedpur (Sunil Pandey) : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के फिजियोलॉजी डिपार्टमेंट के एचओडी रहे डॉ. डीपी जकनवाल का गुरुवार की रात टीएमएच में निधन हो गया. वे अपने चिकित्सक पुत्र डॉ. सुरेंद्र पी जकनवाल के साथ सोनारी संगम विहार में रहते थे. डॉ. सुरेंद्र पी जकनवाल वर्तमान में जमशेदपुर आई हॉस्पीटल में कार्यरत हैं. डॉ. डीपी जकनवाल काफी बुजूर्ग (94 वर्ष) हो चुके थे. जिसके कारण वे अस्वस्थ थे. स्थिति गंभीर होने पर उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था. शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर सोनारी स्थित आवास से स्वर्णरेखा बर्निंग घाट लाया गया. जहां इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया तथा उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. दाह संस्कार में शामिल होने वालों में आईएमए के सचिव डॉ. सौरभ चौधरी, डॉ. वीएसपी सिंहा, डॉ. एके लाल, डॉ. विवेक केडिया, डॉ. वी चक्रवर्ती, डॉ. नीतीन धीरा समेत कई अन्य चिकित्सक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-application-date-extended-for-indira-gandhi-balika-vidyalaya-entrance-examination-of-residential-and-hazaribagh-districts-of-kolhan-and-santhal-parganas/">जमशेदपुर

: कोल्हान व संथाल परगना के आवासीय और हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय प्रवेश परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही