Search

 
 
 

जमशेदपुर : डॉ. किश्वर आरा बनीं वीमेंस यूनिवर्सिटी की डीएसडब्ल्यू, डॉ. अविनाश कुमार सिंह को मिला प्रॉक्टर का प्रभार

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है. कुलपति प्रोफेसर अंजिला गुप्ता के निर्देश पर डॉ. किश्वर आरा को डीएसडब्ल्यू तथा डॉ. अविनाश कुमार सिंह को प्रॉक्टर का पदभार दिया गया है. डॉ. किश्वर आरा अर्थशास्त्र विभाग में सेवारत हैं. वह रूसा की पूर्व को-ऑर्डिनेटर भी रह चुकी हैं. वहीं, डॉ. अविनाश कुमार सिंह वर्तमान में हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-from-union-minister-nitin-gadkari-to-put-up-barricading-on-both-sides-of-nh-33/">जमशेदपुर

: केन्द्रीय मंत्री ​नितिन गडकरी से एनएच-33 के दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाने की मांग
इस संबध में कुलपति प्रो.अंजिला गुप्ता ने बताया कि इन पदाधिकारियों के नियुक्ति के साथ विश्वविद्यालय के कार्य अब सुगम होगा. उन्होंने दोनों पदाधिकारियों को नई पारी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी और दोनों पदाधिकारियों से विश्वविद्यालय के प्रति समर्पित भावना से कार्य करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि दोनों अनुभवी शिक्षक है, अपनी जिम्मेवारियों के बेहतर ढ़ग से निर्वहन करेंगे. वहीं, डॉ. किश्वर आरा ने कहा कि कुलपति द्वारा जो जिम्मेवारी दी गई, मैं उसका पूर्णत: पालन करूंगी. डॉ.अविनाश कुमार ने कहा कि कुलपति ने मुझ पर भरोसा जताया यह मेरे लिए यह गर्व की बात है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही