Search

 
 
 

जमशेदपुर : डॉ मोहम्मद ताहिर हुसैन आचार्य हाशमी अवार्ड से सम्मानित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : आचार्य हाशमी सांप्रदायिक सौहार्द मंच एवं दूसरा मत परिवार द्वारा संत चाइल्ड इंग्लिश स्कूल जुगसलाई में रविवार को आचार्य हाशमी अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद डॉक्टर मोहम्मद ताहिर हुसैन उपस्थित थे. डॉ मोहम्मद ताहिर हुसैन को विभिन्न क्षेत्रों में अपने विशिष्ट कार्य करने, विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान देने के लिए आचार्य हाशमी अवार्ड से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर समाजसेवी डॉ अफरोज शकील, उर्दू पत्रकारिता में विशिष्ट पहचान रखने वाले अरशद जमां को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के आरंभ में विद्यालय की छात्राओं द्वारा कुरान पाक तिलावत की गई. तत्पश्चात कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन हुआ. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-43rd-national-masters-athletics-championship-salt-lake-stadium-kolkata-from-14-to-19-february/">आदित्यपुर

: टोल ब्रिज मोड़ पर 407 वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत

बदलते परिवेश में शिक्षित होना जरूरी

कार्यक्रम में सैयद जमीर अनवर, मुस्कान रूही, खुशी परवीन, निगार परवीन को भी सम्मानित किया गया. छात्रा इशरत रसूल, गुल्नाज नाजरा को बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड दिया गया. मौके पर मोहम्मद ताहिर हुसैन ने कहा कि दृढ़ संकल्प एवं अभिरुचि से व्यक्ति किसी भी सफलता को प्राप्त कर सकता है. इसलिए हमें चाहिए कि अपनी संपूर्ण उर्जा, अभिरुचि एवं प्रयास के साथ परिश्रम करें, सफलता अवश्य प्राप्त होगी. अन्य वक्ताओं ने शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए आह्वान किया कि आज के बदलते परिवेश में शिक्षित होने की जरूरत है. कार्यक्रम में आचार्य हाशमी सांप्रदायिक सौहार्द मंच एवं दूसरे मत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ए आर आजाद, मोहम्मद असलमउद्दीन, रजिया बेगम, मौलाना मुस्ताक, मौलाना इश्हाक समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही