Search

 
 
 

जमशेदपुर : शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए डॉ. मुदिता चंद्रा की गईं सम्मानित

 
Jamshdepur (Dharmendra Kumar) : एबीएम कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मुदिता चंद्रा को शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए बुधवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री राजकिशोर प्रसाद ने सम्मानित किया. कोल्हान विश्वविद्यालय की सिनेटर सदस्य, प्रतिष्ठित साहित्यकार, डा मुदिता चंद्रा को पटना में एक भव्य समारोह में बिहार के उप मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाना गर्व की बात है. बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग और संस्कार भारती जमशेदपुर की संरक्षक डा मुदिता चंद्रा को वीणा रानी श्रीवास्तव न्यास द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए शिक्षाविद के रूप में सम्मानित किया गया. बिहार के उप मुख्यमंत्री राजकिशोर प्रसाद ने उन्हें शाल, अंगवस्त्र, प्रमाण पत्र, देकर सम्मानित कर बधाई दी. सभागार में विशिष्ट अतिथि पद्मश्री श्याम शर्मा, पद्मश्री विमल जैन ने डॉ. मुदिता चंद्रा को बधाई दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-lecture-on-gopabandhu-organized-in-lbsm-college/">जमशेदपुर

: एलबीएसएम कॉलेज में गोपबंधु पर व्याख्यान का आयोजन
उन्होंने कहा कि वीणा श्रीवास्तव स्वयं एक शिक्षाविद थी. उनके नाम का सम्मान पाना बहुत बड़ी बात है. आयोजको ने पात्र चयन बहुत श्रेष्ठ किया. कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि एवं न्यास की अध्यक्ष प्रो किरण घई ने मुदिता चंद्रा की प्रशंसा करते हुए कहा कि झारखंड की जनजातीय समुदाय पर विशेष रूप से डॉ मुदिता चंद्रा की शोध परक पुस्तकें इनके ज्ञान की गहराई तक ले जाती है. बिहार विधान परिषद सभागार के इस भव्य समारोह में पटना के विद्वान, साहित्यकार, पत्रकार, संस्कृतिकर्मी, रंगकर्मी, समाजसेवी हर वर्ग से लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही