Search

 
 
 

जमशेदपुर : एबीएम कॉलेज घोटाला मामले में डॉ पूनम सहाय ने कोर्ट में किया सरेंडर

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : एबीएम कॉलेज में घोटाले की आरोपी रही तत्कालीन मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ पूनम सहाय ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. उन्होंने प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अदालत में सरेंडर किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जेल भेजने के दौरान वह रो पड़ी. इस मामले में गोलमुरी पुलिस ने पूर्व में आरोपी तत्कालीन लेखापाल डीके मित्रा और श्याम सुंदर सिंह को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-brothers-acquitted-in-the-case-of-assault-in-bishtupur/">जमशेदपुर

: बिष्टुपुर में मारपीट के मामले में दो भाई बरी

तत्कालीन प्रिंसिपल समेत अन्य के खिलाफ दर्ज कराया गया था मामला

एबीएम कॉलेज में प्रिंसिपल रहते हुए डॉ आरके दास पर दो करोड़ रुपए की हेराफेरी करने का आरोप लगा था. इस हेराफेरी में एबीएम कॉलेज की पूर्व प्रिंसिपल डॉ पूनम सहाय पर ब्लैंक चेक पर साइन करने तथा राशि निकासी में डॉ. दास का सहयोग करने का आरोप था. यूनिवर्सिटी की ओर से कराई गई जांच में इस मामले में कुल सात लोग को आरोपी बताया गया था जिसमें से पांच लोगों ने अपनी गलती मानते हुए गबन की राशि अपने वेतन से कटवाने की मंजूरी देकर पुलिसिया कार्रवाई से बच गए थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही