Search

 
 
 

जमशेदपुर : एनएसयूआई की कॉलेज इकइयों की मजबूती के लिए डॉ राजू ओझा को प्रभार

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री डॉ राजू ओझा को जिले के अंतर्गत सभी कॉलेजों के लिए संगठन का प्रभारी नियुक्त किया गया है. संगठन की ओर से कहा गया है कि डॉ ओझा कोल्हान क्षेत्र में छात्र और युवाओं की सशक्त आवाज हैं.आने वाले समय में निश्चित रूप से छात्र संगठन एनएसयूआई को उनके अनुभव से लाभ प्राप्त होगा. उनके मार्गदर्शन में सभी कॉलेजों में एनएसयूआई संगठनिक रूप से मजबूत होगा. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-alleges-that-despite-the-fall-in-crude-oil-prices-looting-from-the-public-continues/">कांग्रेस

का आरोप, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद जनता से लूट जारी है
डॉ राजू ओझा को प्रभारी बनाये जाने पर कांग्रेस के झारखंड प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, जमशेदपुर के एनएसयुआई अध्यक्ष सचिन कुमार, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद, पूर्वी सिंहभूम युवा महासचिव सन्नी सिंह, सुनील प्रसाद, रमाशंकर पांडेय, रंजीत झा, प्रभाकर उपाध्याय, हरिराम टुडू समेत अन्य ने बधाई एंव शुभकामनाएं दी हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही