Search

 
 
 

Jamshedpur : एनएमएल के डॉ. रंजीत को मिला राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार

डॉ. रंजीत कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक, सीएसआईआर-एनएमएल को खनिज संवर्धन और सतत खनिज विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए खनिज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया.
 
राष्ट्रपति से पुरस्कार लेते डॉ. रंजीत.

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur : डॉ. रंजीत कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक, सीएसआईआर-एनएमएल को खनिज संवर्धन और सतत खनिज विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए खनिज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया.

डॉ. सिंह ने लौह एवं अलौह धातु अयस्क, खनिज तथा कोयले के संवर्धन हेतु प्रक्रिया प्रवाह-पत्र (प्रोसेस फ्लोशीट) विकसित किए हैं. डॉ. रंजीत कुमार सिंह सीएसआईआर प्रौद्योगिकी पुरस्कार 2022 तथा रमन रिसर्च फेलोशिप 2024 सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों के प्राप्तकर्ता हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही