Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : डॉ. सनातन दीप बने वीमेंस यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स और कल्चरल कमेटी के चेयरमैन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : वीमेंस यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने संगीत विभाग के अध्यक्ष डॉ. सनातन दीप को यूनिवर्सिटी की स्पोर्ट्स और कल्चरल कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है. इस संबंध में शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस मौके पर कुलपति ने कहा कि किसी भी यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स और कल्चरल कमेटी बहुत महत्वपूर्ण होती है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-two-day-bhadra-amavasya-festival-on-26-and-27-at-sri-ranisati-dadi-mandir/">चांडिल

: श्री राणीसती दादी मंदिर में दो दिवसीय भाद्र अमावस्या महोत्सव 26 व 27 को

डॉ. सनातन की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें दी गई है यह जिम्मेदारी

डॉ. सनातन अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार हैं. कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनका एक्स्पोजर रहा है. उनकी प्रतिभा को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें दी गई है. कमेटी को निर्देश दिया गया है कि जल्द ही यूनिवर्सिटी की स्पोर्ट्स पॉलिसी और कल्चरल एक्टिविटी से संबंधित ड्राफ्ट प्रस्तुत करें. कमेटी में चेयरमैन के अलावा डॉ. पुष्पा कुमारी, डॉ. मनीषा टाइटस, डॉ. नूपुर अन्विता मिंज, आर. तेजा, शांति मुक्ता बारला और प्रभात कुमार महतो को भी शामिल किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही