Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एबीएम कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य बने डॉ विजय कुमार पीयूष, झारखंड छात्र मोर्चा ने किया हंगामा

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित एबीएम का कॉलेज प्रभारी प्राचार्य डॉ विजय कुमार पीयूष को बनाया गया है. डॉ पीयूष जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में हिंदी विभागाध्यक्ष हैं. उन्हें भी हम कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य बनाए जाने के संबंध में कोल्हान विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर दी है. इसके बाद डॉ विजय एबीएम कालेज में मंगलवार को योगदान देने पहुंचे. इस बात की जानकारी मिलते ही झारखंड छात्र मोर्चा (जेसीएम) के कार्यकर्ता एबीएम कालेज पहुंचे तथा नव नियुक्त प्राचार्य का विरोध किया. यहां तक प्राचार्य कक्ष में ताला भी जड़ दिया. इसे भी पढ़ें : JNU">https://lagatar.in/stones-pelted-at-jnu-students-watching-bbc-documentary-on-modi-electricity-cut-off/">JNU

में मोदी पर बनी BBC डाक्यूमेंट्री देख रहे छात्रों पर पत्थरबाजी, बिजली काटी गयी
मामला बढ़ता देख वर्तमान प्राचार्य डॉ बीएन प्रसाद ने इसकी जानकारी गोलमुरी पुलिस को दी. पुलिस की मौजूदगी में भी नव नियुक्त प्राचार्य का जमकर विरोध किया गया. जेसीएम की मांग थी यहां कमीशंड प्रिंसिपल ही रहने दिया जाए. इससे पहले के कमीशंड प्रिंसिपल ने कालेज का माहौल सुधारा है. कमीशंड प्रिंसिपल की कालेज का काफी आवश्यकता है. यहां दूसरे कमीशंड प्रिंसिपल के रूप में डा बीएन प्रसाद की नियुक्ति हुई थी. ऐसे में विश्विद्यालय को यहां प्रभारी प्राचार्य देने का कोई मतलब नहीं. अगर प्रभारी प्राचार्य देना भी था तो कालेज के ही किसी शिक्षक को बनाया जाता, जिसे एबीएम कालेज के बारे में पूरी जानकारी रहती. अंतत: पुलिस की उपस्थिति में किसी तरह मामले को शांत कराया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही