Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित एबीएम कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य के रूप में डॉ विजय कुमार पीयूष ने बुधवार को कमान संभाल ली. इससे पूर्व डॉ पीयूष जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में हिंदी विभागाध्यक्ष थे. उन्हें एबीएम कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य बनाए जाने के संबंध में कोल्हान विश्वविद्यालय ने मंगलवार को ही अधिसूचना जारी कर दी थी. यहां पदभार संभालने के बाद कालेज के शिक्षक वेतन कर्मचारी संघ ने डॉक्टर पीयूष का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया. मुझे कॉलेज के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी डॉ पीयूष का भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर डॉ पीयूष ने छात्रहित, कॉलेज के विकास एवं छात्रों की समस्याओं के निदान को अपनी प्राथमिकता बताई. इस अवसर पर काले शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के रमेश ठाकुर समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : डॉ विजय कुमार पीयूष ने संभाली एबीएम कॉलेज की कमान
Last Updated: Jan 25, 2023 12:00 AM (IST)