Search

 
 
 

Jamshedpur : नाट्यकर्मी ने एक्टिंग क्लास के प्रतिभागियों को दिया प्रशिक्षण

 
  • गीता थियेटर के एक्टिंग क्लासेस से जुड़े 15 युवा
Jamshedpur (Sunil Pandey) : गीता थियेटर की ओर से आयोजित एक्टिंग क्लास में रविवार को जमशेदपुर के युवा नाट्यकर्मी प्रेम शर्मा ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया. प्रेम शर्मा जमशेदपुर के करीम सिटी कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, वर्धा से थियेटर में मास्टर डिग्री किया है. प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने रंगमंच में 8 साल का अनुभव साझा किया. साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नाट्य महोत्सव, सम्मेलन और कार्यशाला में भागीदारी में मिले अनुभव बताए. एक्टिंग क्लासेस के पहले दिन 15 युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. एक्टिंग क्लासेस के अंत में गीता थिएटर की अध्यक्ष गीता कुमारी ने युवाओं को गीता थिएटर के उद्देश्य और कार्य शैली से अवगत करते हुए बताया कि स्वर्णरेखा नदी घाट किनारे स्थित गांधी घाट पार्क में प्रत्येक दिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक क्लासेस होने की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-sundernagar-police-launched-de-addiction-campaign/">Jamshedpur

: सुंदरनगर पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति अभियान
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही