Search

 
 
 

जमशेदपुर : होम ग्राउंड के आखिरी मैच में जेएफसी और एटीके मोहन बागान के बीच ड्रॉ

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पल्स में गुरुवार को खेले गए जमशेदपुर एफसी और एटीके मोहन बागान ने गुरुवार को गोल रहित ड्रा खेला. यह हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2022-23 का तीसरा गोल रहित ड्रा था. हालांकि यह मैच जमशेदपुर एफसी के लिए भी अहम था क्योंकि आज का यह मैच जमशेदपुर एफसी के अपने होम ग्राउंड में खेला जाने वाला आखिरी मैच था. जमशेदपुर एफसी के इंग्लिश मिडफील्डर जे इमैनुअल थॉमस को मिडफील्ड में मजबूत खेल दिखाने के लिए हीरो ऑफ द मैच घोषित किया गया. आज के ड्रा के बाद हेड कोच जुआन फेरांडो के मैरिनर्स अंक तालिका में पांचवें से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं.https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230209-WA0002-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> एटीके मोहन बागान के 17 मैचों में आठ जीत, चार ड्रा और पांच हार से 28 अंक हो गए हैं. वहीं, इस ड्रा से हेड कोच ऐडी बूथ्रॉयड के रेड माइनर्स दसवें स्थान पर बरकरार हैं. जमशेदपुर एफसी के 18 मैचों में तीन जीत, चार ड्रा और 11 हार से 13 अंक हो गए हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-housing-committee-of-jharkhand-legislative-assembly-appreciated-pms-residence-being-built-in-birsanagar/">जमशेदपुर

: झारखंड विधानसभा की आवास समिति ने बिरसानगर में बन रहे पीएम आवास की सराहना की

दोनों टीम 0–0 पर

दोनों टीमों की तमाम कोशिशों के बावजूद मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा, क्योंकि दोनों टीमें गतिरोध तोड़ने में विफल रहीं. इस दौरान दोनों गोलकीपरों रेहेनेश टीपी (जमशेदपुर एफसी) और विशाल कैथ (एटीके मोहन बागान) ने कई बेहतरीन बचाव करके अपने विपक्षी फॉरवर्ड को कोई भी अवसर नहीं दिया और अपने लिए क्लीन शीट अर्जित की. दूसरे हाफ में मेजबान टीम ज्यादा आक्रामक नजर आई, क्योंकि उसने अपने 14 शॉट्स में से सात टारगेट पर रखे. वहीं, मैरिनर्स ने गेंद पर अधिक नियंत्रण 58 फीसदी रखा. उनकी ओर से 26 शॉट्स लगाए और सात टारगेट पर रहे.

हीरो आईएसएल में दोनों टीमों के बीच छठा मुकाबला

यह दोनों टीमों के बीच हीरो आईएसएल में छठा मुकाबला था और आज पहली बार ड्रा खेला गया. इससे पूर्व रेड माइनर्स ने तीन मैचों में जीत हासिल की है, जबकि मैरिनर्स दो बार विजयी हुए हैं. इस सीजन में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत में पलड़ा मैरिनर्स का भारी रहा. क्योंकि पहले चरण के मुकाबले में एटीके मोहन बागान ने 1-0 से जीत हासिल की थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही