Search

 
 
 

जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज में आजादी व स्वतंत्रता सेनानियों पर ड्राइंग प्रतियोगिता

 
Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को वर्कर्स कॉलेज में ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई. कॉलेज के एनएसएस की दोनों इकाई द्वारा आजादी एवं स्वतंत्रता सेनानियों पर ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई. इस प्रतियोगिता में सभी संकायों के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर पुष्पा लिंडा ने आजादी एवं स्वाधीनता संग्राम में योगदान देने वाले महापुरुषों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-mla-inaugurated-two-schemes-in-ichagarh/">चांडिल

: विधायक ने ईचागढ़ में किया दो योजनाओं का उद्घाटन
ड्राइंग प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. संगीता कुमारी,डॉ. ताराशंकर सनगिरी एवं डॉ वाजिदा तबस्सुम शामिल थी. प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार खुशबू कौर,द्वितीय पुरस्कार आयशा जरीन एवं तृतीय पुरस्कार सुमन कुमारी और विनीता कुमारी को मिला. इस पूरे संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी अरविंद कुमार ने किया. इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य एस पी महालिक ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. उन्होंने विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही