Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एमएनपीएस में ड्राइंग प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल (एमएनपीएस) में गुरुवार को जूनियर हेरिटेज क्लब द्वारा आयोजित ड्राइंग कंपटीशन के विजया प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.इस संबंध में क्लब की संयोजक सुनीता शर्मा ने लगातार न्यूज को बताया कि मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के जूनियर हेरिटेज क्लब द्वारा 9 जुलाई को बोधि मंदिर में हेरिटेज क्लब ने कक्षा 3 से 5 के छात्र-छात्राओं के लिए एक ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन किया था. इस आयोजन के लिए बोधि सोसाइटी के महासचिव प्रदीप बरुआ ने अपना सहयोग प्रदान किया और विद्यार्थियों को भविष्य में ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित भी किया था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/MNPS-DRWING-1.jpg"

alt="" width="1120" height="504" /> इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-cyclist-seriously-injured-in-bike-and-cycle-collision/">घाटशिला

: बाइक व साइकिल की भिड़ंत में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल
प्रतियोगिता का विषय गौतम बुद्ध के जीवन के सिद्धांत पर आधारित था. इस प्रतियोगिता में कुल 28 विद्यार्थियों ने भाग लिया. संयोजक सुनीता शर्मा ने कहा कि क्लब द्वारा विद्यार्थियों के नए विषयों से अवगत कराने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है. सुनीता शर्मा ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर विद्यार्थी अनुशासित जीवन व्यतीत कर सकेंगे और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने पर केन्द्रित रह सकेंगे. इस प्रतियोगिता में प्रज्ञा कुमारी प्रथम, हर्षिता सिंह द्वितीय और आफीफा अनम तृतीय स्थान पर रही, जबकि विधि भौमिक को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही