Search

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी में एजेंसी के अधीन कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड, असंतोष

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में एजेंसी के अधीन कार्यरत कर्मचारियों के लिए नये-नये निर्देश जारी होने लगे हैं. यह कर्मचारियों को रास नहीं आ रहा है. इसे लेकर कर्मचारियों में असंतोष है. दरअसल, यूनिवर्सिटी में एजेंसी के अधीन कार्यरत कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया जा रहा है. इसे लेकर उनमें असंतोष है. इसे भी पढ़ें : राज्यपाल">https://lagatar.in/governor-returned-jharkhand-finance-bill-2022-for-the-third-time/">राज्यपाल

ने तीसरी बार लौटाया झारखंड वित्त विधेयक- 2022
कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि करीब 12-15 वर्ष उन्होंने कॉलेज के अधीन काम किया. तब यह यूनिवर्सिटी आटोनॉमस कॉलेज थी. उस समय एजेंसी का कहीं नामो-निशान तक नहीं था. लेकिन जेम पोर्टल के माध्यम से एजेंसी हायर कर कर्मचारियों को एजेंसी के अधीन कर दिया गया. इतने वर्षों तक सेवा देने और इतनी उम्र बीत जाने के बाद वे कहीं जा भी नहीं सकते हैं. ऐसे में यूनिवर्सिटी प्रशासन के नये-नये निर्देशों का पालन करना पड़ रहा है. पूर्व में वे कॉलेज कार्यालय में रजिस्टर में हस्ताक्षर कर हाजिरी बनाते थे, लेकिन अब उन्हें कॉलेज के गेट पर ही प्रवेश करते समय सिक्यूरिटी गार्ड के सामने हाजिरी बनानी पड़ रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp