Search

 
 
 

Jamshedpur : डीआरजी इंटरप्राइजेज की रेरा में शिकायत, कार्रवाई की मांग

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : बड़ा गोविंदपुर स्थित श्री वाटिका सिटी में रहने वाले राजेश कुमार मिश्रा ने डीआरजी इंटरप्राइजेज की प्रोपराइटर रांति सिंह के खिलाफ रियल इस्टेट रेगुलेटरी ऑथोरिटी (रेरा) में शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने डीआरजी इंटरप्राइजेज पर वादा खिलाफी करने तथा नियमों की अवहेलना करके भवन का निर्माण कराने का आरोप लगाया. शिकायतकर्ता ने रियल इस्टेट रेगुलेशन एंड डेवलपमेंट एक्ट 2016 की धारा 31 का उल्लंघन बताते हुए कार्रवाई की मांग की.

पहली बरसात में ही बंग्लो एवं डुपलेक्स से पानी टपकने लगा

शिकायत में उन्होंने डीआरजी इंटरप्राइजेज की ओर किए गए वादे की फेहरिस्त भी सौंपी हैं. शिकायतकर्ता राजेश कुमार मिश्रा ने बताया श्री वाटिका सिटी का निर्माण बिल्डर राजीव कुमार ने कराया है. जो बेहद घटिया तथा निम्न गुणवता का है. पहली बरसात में ही बंग्लो एवं डुपलेक्स से पानी टपकने लगा. शिकायत करने पर बिल्डर की ओर से मरम्मत करवाना तो दूर की बात धमकी दी जाने लगी.

सड़क पर हमेशा जमा रहता है पानी

उन्‍होंने शिकायत में बताया है कि परिसर में पेबर्स ब्लॉक बिछाकर सड़क का निर्माण कराया गया है. जिसपर हमेशा पानी जमा रहता है. यहां सिवरेज व ड्रेनेज सिस्टम के अलावे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है. परिसर में मैदान, पार्क, वेस्टेज होम, बेहतर सड़क, पार्किंग, स्वीमिंग पूल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, स्ट्रीट लाईट समेत कई अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का वादा किया था. लेकिन उसमें एक भी वादा पूरा नहीं हुआ. राजेश कुमार मिश्रा ने डीआरजी इंटरप्राइजेज पर कार्रवाई की मांग की. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-shri-maa-roti-bank-foundation-distributed-sarees-among-chhath-fasting-people/">Jamshedpur

: श्री मां रोटी बैंक फाउंडेशन ने छठ व्रतियों के बीच किया साड़ी का वितरण
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही