Search

 
 
 

जमशेदपुर : पानी के कनेक्शन के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने गोविंदपुर में लगाया कैंप

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने शनिवार को गोविंदपुर जलापूर्ति योजना अंतर्गत पानी के नए कनेक्शन एवं अवैध कनेक्शन को वैध करवाने के लिए कैंप लगाया. कैंप में जल सहिया के द्वारा सभी समस्याओं को सूचीबद्ध किया गया. उल्लेखनीय है कि उपायुक्त के जनता दरबार में जलापूर्ति संबंधित बहुत सारी समस्याएं जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह के द्वारा उठाया गया था. जिसके फलस्वरूप उपायुक्त ने पेयजल विभाग एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ त्रिस्तरीय बैठक कर जल्द से जल्द कैंप लगाकर बचे हुए घरों में पानी का कनेक्शन देने का निर्देश दिया था. इसे भी पढ़ें : कोडरमाः">https://lagatar.in/koderma-deputy-commissioner-visited-markachho-and-domchanch-block/">कोडरमाः

उपायुक्त ने मरकच्चो और डोमचांच प्रखंड का किया दौरा

कैंप में जो लोग नहीं आए वे जल सहिया से सम्पर्क करें 

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने कहा कि गोविंदपुर जलापूर्ति योजना अंतर्गत घरों में पानी के कनेक्शन देने एवं अवैध कनेक्शन को वैध करने के लिए शनिवार को कैंप लगाया गया. उन्होंने कहा कि जो लोग आज कैंप में उपस्थित नहीं हो पाए हैं वह अपने पंचायत के जलसहिया या पंचायत प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकते हैं. इस अवसर पर विभाग के एसडीओ अनुज सिन्हा, कनिया अभियंता आकाश जयसवाल, जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह, पंचायत समिति सदस्य सतवीर सिंह बग्गा, संगीता देवी, आर्य देवी मुखिया रणजीत सिंह, सोनका सरदार, राखी सिंह सरदार, गिरिबाला लोहरा, शिवलाल लोहरा, उपमुखिया संगीता चौधरी, अमरजीत सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही