Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : ट्रक लुढ़कने से चालक की दबने से मौत

Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र में चहारदीवारी के किनारे ट्रक खड़ा करना ट्रक चालक को काफी महंगा पड़ा. हुआ यूं कि रविवार की देर रात चालक रमेश सिंह ट्रक खड़ा कर सामने में ही टहल रहा था. इस बीच ही अचानक से ट्रक लुढ़कने लगा और चालक चहारदीवारी और ट्रक के बीच फंस गया और उसकी दबने से मौत हो गयी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-girl-molested-in-golmuri-beaten-up-for-protesting/">जमशेदपुर

: गोलमुरी में युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा

टिनप्लेट कंपनी परिसर की है घटना

घटना के बारे में बताया कि टिनप्लेट कंपनी के भीतर की है. घटना के बाद चालक रमेश सिंह को इलाज के लिये टिनप्लेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. चालक के बारे में बताया गया कि वह हरियाणा का रहने वाला था. मोबाइल नंबर के माध्यम से परिवार के लोगों को किसी तरह से घटना की जानकारी दी गयी है. परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम होगा और आगे की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. घटना के बाद शव को शीतगृह में रखवा दिया गया है. इसे भी पढ़ें : मोतिहारी:">https://lagatar.in/motihari-ward-councilor-died-in-road-accident-accident-occurred-due-to-truck-accident-on-highway/">मोतिहारी:

वार्ड पार्षद की सड़क हादसे में मौत, हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से हुआ हादसा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही