Search

 
 
 

जमशेदपुर : ट्रेन के इंजन में एसी लगाने के लिए चालकों ने किया "मुंडी गर्म प्रदर्शन"

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : रेलवे के इंजनों में एसी लगाने समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार को टाटानगर लोको शेड के बाहर एआईएलआरएसए के द्वारा "मुंडी गर्म प्रदर्शन" किया गया. इस दौरान कई लोको चालक मौजूद रहे. प्रदर्शन सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चला. वहीं अपनी मांगों को लेकर चालकों ने टाटानगर शेड के सीनियर डीडीई को एक मांग पत्र भी सौंपा. मौके पर मौजूद टाटा, सिनी और आदित्यपुर ब्रांच के सचिव और कॉमरेड पारस कुमार ने बताया कि लोको चालकों की मुख्य मांग यह है कि ट्रेन की इंजन में एसी लगाया जाय. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-organized-seminar-on-skill-development-in-womens-university/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी में छात्राओं ने कौशल विकास पर सेमिनार आयोजित

गर्मी में इंजन के केबिन का तापमान 50-55 डिग्री चक चला जाता है

चूंकि गर्मी के मौसम में इंजन केबिन का तापमान 50-55 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है. ऐसे में लोको को चलाना चालकों के लिए काफी मुश्किल भरा होता है वहीं लोको के आगे सीसीवीआरएस लगाया जाए ताकि दुर्घटना के समय उचित जांच की जा सके. उन्होंने बताया कि एफएसडी को लोको में फिट किया जाए इसके अलावा आरएस वाल्व को भी लगाया जाए. ट्रेन के इंजन में टॉयलेट की भी व्यवस्था की जाए ताकि जरुरत पड़ने पर लोको चालक उसका इस्तेमाल कर सकें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही