Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : स्कूली वाहनों की फिटनेस, बीमा व प्रदूषण जांच से चालको में हड़कंप

  • लोयोला स्कूल के पास 43 में 13 वाहनों से वसूला गया जुर्माना
Jamshedpur (Sunil Pandey) : स्कूली वाहनों की फिटनेस, बीमा व प्रदूषण आदि प्रमाणपत्रों की वैधता की जांच को लेकर मंगलवार को लोयोला स्कूल के समीप अभियान चलाया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय के नेतृत्व में मोटर यान निरीक्षक सूरज हेंब्रम ने 43 स्कूली वाहनों के कागजातों की जांच की. जांच में मारुति वैन, मैजिक, स्कूली ऑटो रिक्शा के फिटनेस, परमिट, इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन व प्रदूषण आदि कागजातों की जांच की गई. इस दौरान 13 स्कूली वाहनों के कागजात फेल होने पर जुर्माना लगाया गया. दूसरी ओर स्कूली वाहनों की जांच से चालकों में हड़कंप मच गया. कई वाहन चालक स्कूल से काफी दूर वाहन लगाए पाए गए. हालांकि जांच टीम ने पैदल घूम घूमकर वैसे वाहनों की जांच की. इसे भी पढ़ें :  Chakradharpu">https://lagatar.in/chakradharpu-demand-letter-submitted-to-the-minister-for-boundary-wall-construction/">Chakradharpu

: चारदीवारी निर्माण के लिए मंत्री को सौंपा मांग पत्र
जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय ने बताया कि विभाग को लगातार सूचना मिल रही है कि जिले में मानकों के विपरीत बिना फिटनेस के स्कूलों में मारुति वैन, मैजिक, ऑटो रिक्शा का संचालन किया जा रहा है. इसी उपलक्ष्य में जांच अभियान चलाया गया. मारुति वैन, मैजिक, ऑटो रिक्शा में बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने एवं सभी यातायात नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया. ताकि दुर्घटनाओं को होने से रोका जा सके. परिवहन विभाग की ओर से लगातार स्कूलों और अभिभावकों को भी स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर अपने स्तर से जांच करने के लिए जागरूक किया जा रहा है. परिवहन विभाग का सख्त आदेश है कि ऐसे स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जायेगी जो चालक अथवा मालिक मोटरयान नियमावली का उल्लंघन कर रहे है. ऐसे स्कूली वाहनों पर कारर्वाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें :   Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-minister-banna-gupta-will-hoist-the-national-flag-for-the-fifth-time-at-gopal-maidan/">Jamshedpur

: गोपाल मैदान में मंत्री बन्ना गुप्ता पांचवीं बार फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही