Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बिना हेलमेट के वाहन चलाते पकड़े जाने पर रद्द होगा ड्राईविंग लाइसेंस,

Jamshedpur (Sunil Pandey)  : बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चलाने वालों का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जाएगा. साथ ही उनसे भारी-भरकम जुर्माना वसूला जाएगा. उक्त निर्देश उपायुक्त विजया जाधव ने दिया. उपायुक्त सोमवार को सड़क सुरक्षा को लेकर चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा कर रही थी. इस दौरान उन्होंने यातायात नियमों को तोड़ने वालों के विरूद्ध सख्ती के निर्देश दिए. उन्होने स्पष्ट कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर फाइन तो करें ही साथ में काउसिंलिंग भी करें. शहर में आज भी 60-70 फीसदी लोग ही हेल्मेट का उपयोग करते देखे जाते हैं. उपायुक्त ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए चालक के साथ साथ पीलियन राइडर के भी हेल्मेट लगाने की अनिवार्यता पर बल दिया. वहीं ट्रिपल राइडिंग करने वाले युवा तथा साइलेंसर मॉडिफिकेशन पर उपायुक्त ने कहा कि ऐसे लोगों को विशेष रूप से चिन्हित कर कार्रवाई करें ताकि ये सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों के जानमाल के लिए यमराज नहीं बनें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-world-nurses-day-celebrated-at-netaji-subhash-university/">जमशेदपुर

: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में मनाया गया विश्व नर्स डे

ब्लैक स्पॉट पर साइनेज लगाने का निर्देश

उपायुक्त ने जिले के सभी ब्लैक स्पॉट पर साइनेज व बोर्ड (दुर्घटना से देर भली, आगे घुमावदार मोड़ है, कृप्या धीरे चलें, स्पीड लिमिट आदि ) लगाने का निर्देश दिया. साथ ही पहले से लगे रेडियम पर धूलकण को साफ करने के लिए कहा. ताकि रात में साफ-साफ किसी तरह का सिग्नल और बोर्ड वाहन चालकों को दिखे. सड़क दुर्घटना के प्रमुख कारणों में गलत दिशा में ड्राइविंग तथा तेज गति को लेकर उपायुक्त ने उत्पाद विभाग को निदेशित किया कि एक भी लाइन होटल व ढाबों में अवैध रूप से शराब की बिक्री नहीं हो इसे सुनिश्चित करें. उन्होने सभी लाइन होटल व ढाबों में अवैध शराब बिक्री को लेकर सघन जांच अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tree-fell-on-fruit-seller-in-golmuri-death/">जमशेदपुर

: गोलमुरी में फल विक्रेता पर गिरा पेड़, मौत

अवैध पार्किंग व सड़क अतिक्रमण पर कार्रवाई का निर्देश

जिला शिक्षा अधीक्षक को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता को लेकर स्कूल-कॉलेज में नियमित जागरूकता अभियान संचालन का निदेश दिया गया. वहीं तीनों नगर निकायों को अवैध पार्किंग व सड़कों के अतिक्रमण के विरूद्ध सख्ती से कार्रवाई करने के लिए कहा. साथ ही बस व ऑटो अपने निर्धारित पड़ाव स्थल में ही रूकें इसे सुनिश्चित करने के लिए डीएसपी ट्रैफिक एवं बस-ऑटो एसोसिएशन को दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि सड़कें साफ-सुथरी एवं अतिक्रमण मुक्त हों तो लोगों को भी आवागमन में सहूलियत होगी, साथ ही सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन, डीएसपी ट्रैफिक कमल किशोर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, एन.एच.ए.आई, जुस्को व टाटा मोटर्स के प्रतिनिधि तथा सड़क सुरक्षा समिति के अन्य सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cake-not-cut-on-madhuri-dixits-birthday-in-sakchi-devotional-atmosphere-due-to-raghe-radhe-program/">जमशेदपुर

: साकची में माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर नहीं कटा केक, राघे-राधे कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ माहौल 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही