Search

 
 
 

जमशेदपुर : बूंदा-बांदी ने बढ़ाई कनकनी, ठंड व कोहरे से परेशान रहे लोग

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : शहर और आसपास के इलाकों में सर्द हवा और कोहरे के कारण ठंड बढ़ गई है. आधी रात से बूंदा -बांदी होने के कारण कनकनी भी बढ़ गई है. सुबह 8.30 बजे तक शहर में एक एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई थी. जो दोपहर बाद तक जारी रही. वहीं, पूरा शहर कोहरे की चपेट में है. सुबह घना कोहरा देखा गया. इसके कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई. जबकि रात का तापमान बढ़ रहा है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-acb-files-case-of-disproportionate-assets-against-junior-engineer-ashok-of-noamundi/">किरीबुरु

: एसीबी ने नोवामुंडी के कनीय अभियंता अशोक पर आय से अधिक सम्पत्ति का मामला किया दर्ज

24 जनवरी से ठंड में आएगी कमी

कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग के अनुसार 19 जनवरी से बारिश रुकेगी. 23 जनवरी तक आंशिक बादल छाए रहने के अनुमान है. लेकिन मौसम शुष्क रहेगा. वहीं, सुबह और शाम कोहरा भी छाए रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 20 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. जबकि बारिश रुकने के बाद न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट आएगी. मौसम विभाग ने 23 जनवरी तक इसी प्रकार का ठंड रहने की संभावना जताई है. 24 जनवरी से ठंड में कमी आएगी. कुछ एक स्थानों पर ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सराहा लेते दिखाई दिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही