Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : भाजपा नेता पर भड़के डीआरएम, लगाई क्लास

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन का निरीक्षण करने आए चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम अरुण जे राठौड़ स्टेशन परिसर में भाजपा नेता सोमू सरदार पर भड़क गए. सोमू जनता की समस्या को लेकर डीआरएम से मिलने पहुंचे थे. दरअसल, स्टेशन ओवरब्रिज बनी सड़क इन दिनों गड्ढों में तब्दील हो चुकी है. इसकी शिकायत लेकर सोमू सरदार अपने अन्य कार्यकर्ताओं को लेकर डीआरएम से मिलने पहुंचे थे. मौके पर मौजूद आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसके तिवारी ने सोमू सरदार को डीआरएम से दूरी बनाकर रहने को कहा इतने में सोमु सरदार भड़क उठे और आरपीएफ पोस्ट प्रभारी से ही उलझ पड़े. यह देख डीआरएम ने सोमु सरदार को फटकार लगानी शुरू कर दी. उन्होंने सोमु सरदार से कहा कि वह इस तरह एक ऑन ड्यूटी स्टाफ से बहस नहीं कर सकते. वह उनकी सुरक्षा के लिए मौजूद हैं. हालांकि थोड़ी देर बाद मामला शांत हो गया. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-students-who-performed-well-in-khelo-jharkhand-were-honored/">गिरिडीह

: खेलो झारखंड में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी किए गए सम्मानित

जल्द होगी सड़क की मरम्मत - डीआरएम

इधर, सड़क की समस्या को लेकर डीआरएम ने कहा कि उन्हें सड़क खराब होने की सूचना है. इस मामले में वह जिले के उपायुक्त के संपर्क में हैं. उन्होंने बताया कि फिलहाल सड़क की मरम्मत कर गड्ढों को भरा जाएगा जिससे लोगों को आने-जाने में सुविधा हो सके. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही