Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : डीआरएम ने जुगसलाई में एफओबी साइट का किया निरीक्षण

Jamshedpur (Rohit Kumar) : दक्षिण पूर्व रेलवे अंतर्गत चक्रधरपुर डिवीजन के डीआरएम अरुण जातोह राठौड़ रविवार को जमशेदपुर पहुंचे. वे अपने स्पेशल सलून से टाटानगर स्टेशन पहुंचे जहां उनका स्वागत किया गया. यहां उन्होंने स्टेशन में चल रहे सौंदर्यीकरण के कार्यों का जायजा लिया. इसके बाद बागबेड़ा के संजयनगर पहुंचे जहां रेलवे की अतिक्रमित भूमि का निरीक्षण किया. इसके साथ ही उन्होंने जुगसलाई रेलवे फाटक के पास फुट ओवर ब्रिज के लिए भी स्थल निरीक्षण किया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ex-servicemen-danced-on-holi-songs-at-the-holi-milan-ceremony-of-all-india-ex-servicemen-council/">जमशेदपुर

: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के होली मिलन समारोह में होली गीतों पर झूमे पूर्व सैनिक 

जल्द बनेगा फुट ओवर ब्रिज- डीआरएम

डीआरएम अरुण राठौड़ ने बताया कि कई वर्षों से जुगसलाई के लोगों की मांग रही कि फाटक के पास एक रेलवे पुल का निर्माण करवाया जाए. आज ब्रिज के निर्माण होने के बाद लोगों के सामने रेल ट्रैक को पैदल पार करने की समस्या सामने आ गई है. लोगों को 700 मीटर चलकर ब्रिज से रेल लाईन का पार करना पड़ता है. अब इसके लिए उक्त स्थल पर फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग तेज हो गई है. इसे लेकर स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि स्थल निरीक्षण पूरा होने के बाद काम भी जल्द ही शुरु हो जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही