Search

 
 
 

जमशेदपुर : डीआरएम ने टाटानगर स्टेशन का किया निरीक्षण

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : दक्षिण-पूर्व रेलवे चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत आने वाले टाटानगर स्टेशन में करोड़ों की लागत से सौंदर्यीकरण का कार्य होना है. इसको लेकर रविवार को डीआरएम अरुण जे राठौड़ ने टाटानगर स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने चाईबासा बस स्टैंड, रेलवे ओवरब्रिज, गेट नंबर दो और पार्किंग का निरीक्षण किया. उन्होंने स्टेशन परिसर में भी घूमकर खामियों को ढूंढा. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-gram-sabha-has-decided-in-bharnia-village-that-the-waste-disposal-plant-will-not-be-allowed-to-be-built/">चक्रधरपुर

: भरनिया गांव में ग्रामसभा कर लिया गया निर्णय, नहीं बनने दिया जाएगा कचरा निस्तारण प्लांट

डीआरएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार

प्लेटफार्म में गिर रहे पानी को देखकर डीआरएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाई. डीआरएम अरुण जे राठौड़ ने बताया कि टाटानगर स्टेशन का सौंदर्यीकरण का कार्य होना है इसको लेकर उनकी ओर से निरीक्षण किया जा रहा है. बता दें कि डीआरएम शनिवार से तीन दिन के दौरे पर जमशेदपुर आए हैं. शनिवार को डीआरएम आत्मदाह करने वाले रेल कर्मी सुनील कुमार पिल्ले के परिजनों से मिलने पहुंचे थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही