Search

 
 
 

जमशेदपुर : राहत सामग्री के साथ डीआरएम घटना स्थल के लिए रवाना

 
Jamshdpur : ओडिशा के बालासोर में हुए रेल दुर्घटना में घायलों को सहायता पहुंचाने के लिए टाटानगर से भी टीम मौके पर पहुंची हुई है. शनिवार को चक्रधरपुर रेल डिविजन के डीआरएम अरुण जातोह राठौड़ खुद राहत सामग्री के साथ घटनास्थल के लिए टाटानगर रेलवे स्टेशन से रवाना हुए. इससे पूर्व शुक्रवार रात टाटानगर रेलवे स्टेशन से मेडिकल टीम व रिलीफ टीम भेजी गई थी. टाटानगर से रेलवे के हर विभाग से कर्मचारी पूरे उपकरणों के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं. इनमें चिकित्सक, आरपीएफ के महिला-पुरुष जवान व स्काउट एंड गाइड के कैडेट्स भी शामिल हैं. इसकी जानकारी टाटानगर के क्षेत्रीय रेल प्रबंधक (एआरएम) विनोद कुमार ने दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-intermediate-teachers-and-non-teaching-staff-met-kunal-shadangi-regarding-problems/">जमशेदपुर

: समस्याओं को लेकर कुणाल षाड़ंगी से मिले इंटमीडिएट के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी

टाटानगर स्टेशन में बनाया गया हेल्प डेस्क

एआरएम ने इस दुर्घटना पर दुःख जताया और कहा कि सीकेपी डिविजन के द्वारा हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही शुक्रवार रात में ही मेडिकल रिलीफ ट्रेन टाटानगर रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया था. पुनः आज डीआरएम पूरी टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं. इस ट्रेन में टीम के अलावा राहत सामग्री भी भेजी गई है. उन्होंने कहा इस दुर्घटना के कारण बहुत सारे ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है. यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए टाटानगर रेलवे स्टेशन में हेल्प डेस्क भी बनाया गया है. यात्रियों को हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही