Jamshedpur (Ashok Kumar) : साउथ इस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम से मिला और मेंस यूनियन के जर्जर कार्यालय और रेल कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से 7सूत्री मांगपत्र सौंपा गया और इसके लिये पहल करने की भी मांग की गयी. मंडल संयोजक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल में शिवजी सिंह के अलावा यूनियन के अन्य लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-case-reached-tatanagar-railway-station-after-50-days/">जमशेदपुर
: टाटानगर रेल थाने में 50 दिनों के बाद पहुंचा चोरी का मामला
कारोबारी विनोद सिंह हत्याकांड : धनबाद के बाहुबली रामाधीर सिंह को बेल के लिए करना होगा इंतजार [wpse_comments_template]
: टाटानगर रेल थाने में 50 दिनों के बाद पहुंचा चोरी का मामला
ये हैं मांगें
मांगों में टिकट चेकिंग स्टॉफ, ड्राइवर और स्टेशन मास्टर आदि को समय पर यात्रा भत्ता और ओटी देने, टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला और झारसुगड़ा में कार्यरत महिला रेल कर्मचारियों के कार्यस्थल पर शौचालय और विश्राम कक्ष की सुविधा देने, टिकट चेकिंग स्टॉफ की कमी की समस्या को दूर करने, गार्ड और चालक की तर्ज पर टिकट चेकिंग स्टॉफ को भी टाटानगर और राउरकेला में आरामगृह की सुविधा देने, एसइआरएमयू की सभी शाखा जर्जर भवनों में चल रही है इसकी मरम्मत कराने, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की सुविधा रेल मंडल के सभी अस्पतालों में देने, स्वास्थ्यकर्मियों की कमी को पूरी करने, आदेश के अनुसार ग्रेड पे 4600 से बढ़ाकर 4800 लागू करने संबंधी मांगें शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : कोयला">https://lagatar.in/coal-trader-vinod-singh-murder-dhanbads-bahubali-ramadhir-singh-will-have-to-wait-for-bail/">कोयलाकारोबारी विनोद सिंह हत्याकांड : धनबाद के बाहुबली रामाधीर सिंह को बेल के लिए करना होगा इंतजार [wpse_comments_template]
Leave a Comment