Search

 
 
 

जमशेदपुर : ड्रोन व सीसीटीवी से होगी जुलूस की निगरानी, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : हिन्दू नववर्ष के मौके पर 21 मार्च की पूर्व संध्या पर निकाले जाने वाले जुलूश (शोभायात्रा) के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त विजया जाधव ने शुक्रवार को बैठक की. बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावे हिंदूवादी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे. इस दौरान प्रशासन ने सख्त संदेश दिया कि शोभा यात्रा के दौरान अस्त्र शस्त्र लेकर चलने अथवा किसी तरह की विधि व्यवस्था भंग करने की किसी को इजाजत नहीं होगी. साथ ही जुलूस मार्ग की वीडियोग्राफी के साथ-साथ सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी. बैठक में शामिल विभिन्न हिन्दू संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि से जुलूस का रूट एवं जुलूस में शामिल होने वाले संभावित भीड़ की जानकारी ली गई., जुलूस का विसर्जन स्थल आम बगान मैदान होगा. उपायुक्त द्वारा जुलूस के रूट पर पड़ने वाले संवेदनशील स्थानों को लेकर समीक्षा की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-higher-education-is-useless-without-culture-swami-keshwacharya/">जमशेदपुर

: संस्कार के बिना उच्च शिक्षा बेकार- स्वामी केशवाचार्य

भड़काऊ एवं अश्लील गीतों पर रहेगी पाबंदी

शहर में किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था भंग नहीं हो इसे लेकर ड्रोन व सीसीटीवी से जुलूस की निगरानी की जाएगी साथ ही वीडियोग्राफी भी कराया जाएगा. उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि सोशल मीडिया पर भी विशेष टीम निगरानी रखेगी, किसी भी तरह से सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न करने वाले मैसेज को बिना पुष्टि के कोई भी फॉरवर्ड नहीं करेंगे. भड़काऊ व अश्लील गीत नहीं बजायें जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचे. 10 वीं और 12वीं की परीक्षा के मद्देनजर तेज आवाज में डीजे या म्यूजिक सिस्टम नहीं बजाने का निदेश दिया गया । जुलूस के रूट की आवश्यकतानुरूप बैरिंकेडिंग की जाएगी. उन्होंने आयोजकों से जुलूस में शामिल होने वाले 25-30 वॉलंटियर का लिस्ट फोन नंबर के साथ मांगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-41715-cycles-will-be-distributed-among-class-8th-to-10th-students-demand-will-be-sent-to-headquarters/">जमशेदपुर

: कक्षा 8 वीं से 10 वीं छात्रों के बीच 41715 साइकिल किए जाएंगे वितरित, मुख्यालय भेजा जाएगा डिमांड 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही