Search

 
 
 

जमशेदपुर : सिदगोड़ा में नशेड़ी युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत विजयनगर निवासी 33 वर्षीय गगनदीप सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गगनदीप का शव कमरे में पंखे से लटका पाया गया. जानकारी मिलने पर परिजनों ने सिदगोड़ा पुलिस को इसकी सूचना दी. इधर, पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार गगनदीप नशे का आदी था. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/vasudev-turi-got-bail-from-high-court-in-harmendra-paswan-murder-case-dhanbad/">धनबाद

के हर्मेंद्र पासवान हत्याकांड में वासुदेव तुरी को हाईकोर्ट से मिली बेल
वह अपनी मां के साथ एस वेंकट राव के घर में किराए पर रहता था. बुधवार को गगनदीप की मां किसी काम से बाहर गई थी. गुरुवार को जब वह घर लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया. उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया पर गगनदीप ने नहीं खोला. पड़ोसियों की मदद से जब दरवाजे को खोला गया तो गगनदीप का शव फंदे से लटका पाया गया. पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही