Search

 
 
 

जमशेदपुर: नशे का कारोबार का भंडाफोड़, 25 लाख की दवाइयों के साथ तीन गिरफ्तार

 
Jamshedpur: पुलिस ने नशे के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए 25 लाख रुपये से अधिक की प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की हैं. एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर यह कार्रवाई उलीडीह ओपी क्षेत्र स्थित एक दवा दुकान में हुई है. पुलिस ने दुकान संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें संचालक राजकुमार गुप्ता, उमेश कुमार गुप्ता और चालक सोनू पांडेय शामिल हैं. सोमवार को एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले का खुलासा किया. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/sand-mafias-are-increasingly-active-in-jharkhand-holding-government-officials-hostage-and-beating-them-up/">झारखंड

में बालू माफियाओं की बढ़ी सक्रियता, सरकारी अफसरों को बना रहे बंधक, कर रहे मारपीट

मेडिकल स्टोर से नशे का यह अवैध कारोबार चल रहा था

एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि डिमना रोड स्थित मां वैभव लक्ष्मी मेडिकल स्टोर से नशे का यह अवैध कारोबार चल रहा था. दवाइयों को छिपाने के लिए दवा दुकानदार ने एक ऑटो पार्ट्स की दुकान के पीछे और अपने घर में गोदाम बना रखा था. छापेमारी के दौरान इन गोदामों से 25 लाख रुपये मूल्य की प्रतिबंधित दवाइयों की खेप बरामद की गई.

नशे का सामान खरीदने के लिए आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं

एसएसपी किशोर कौशल ने जानकारी दी कि हालिया समय में हुए आपराधिक घटनाओं में शामिल अपराधियों से पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि ज्यादातर अपराधी या तो नशे की स्थिति में या नशे का सामान खरीदने के लिए आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इनसे पूछताछ के दौरान यह बात भी सामने आई कि ऐसी सीमित उपयोग और बिक्री वाली दवाईयां धड़ल्ले से कुछ मेडिकल दुकानों के द्वारा भेजी जा रही हैं. ये दवाइयां Schedule H1 Category के अंतर्गत आती हैं. इन औषधियों की बिक्री के लिए रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर के प्रिस्क्रिप्शन और रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की देखरेख अनिवार्य है. इसके अलावा औषधि लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही इन दवाओं का व्यापार किया जा सकता है. ये दवाइयां Habit Forming Drugs की श्रेणी में आती हैं, जो नशे की लत को बढ़ावा देती हैं. इनके दुरुपयोग से Drug Abuse की समस्या गंभीर होती जा रही है. इसे भी पढ़ें -यूपी">https://lagatar.in/police-encounter-in-pilibhit-up-three-khalistani-terrorists-killed/">यूपी

के पीलीभीत में पुलिस एनकाउंटर, तीन खालिस्तानी आतंकवादी मारे गये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही