Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नशे में युवक ने अपनी ही मां से किया दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार

Jamshedpur (Rohit Kumar) : नशेड़ियों द्वारा आए दिन छोटी मोटी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. कभी नशेड़ी महिला से मोबाइल या चेन की छिनतई करते है तो कभी घर में घुसकर चोरी करते है. इस बार नशे में एक युवक ने सारी हदें पार कर दी. मामला सीतारामडेरा थाना क्षेत्र का है जहां नशे में एक युवक ने अपनी मां के साथ ही दुष्कर्म का प्रयास किया. घटना देर रात की है. पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और आरोपी बेटे को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई जहां कागजी कार्रवाई पूरी कर पुलिस ने शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-women-surrounded-co-and-police-personnel-who-reached-to-raid-in-chandanpur/">चाकुलिया

: चंदनपुर में छापामारी करने पहुंची सीओ व पुलिस जवानों को महिलाओं ने घेरा

20 दिनों पूर्व ही जेल से बाहर आया है आरोपी

सीतारामडेरा थाना प्रभारी अखिलेश प्रसाद मंडल ने बताया कि पीड़िता के पति की मौत हो गई है. बेटा हाल में ही जेल से छूटकर बाहर आया था. जेल से आने के बाद से ही वह अपनी मां के साथ छेड़खानी किया करता था. बीती रात उसने अपनी मां के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही