Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अपवाद पंजी से वितरण करने वाले पीडीएस डीलरों को डीएसओ ने चेताया, राशन लेने वाले कार्डधारियों की मांगी सूचना

Jamshedpur (Sunil Pandey) : जिले के सभी जन वितरण प्रणाली के दुकनदारों से जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन ने अपवाद पंजी से राशन लेने वाले कार्डधारियों की सूचना मांगी है. सभी डीलरों को फॉर्मेट भेजकर उन्होंने राशन कार्ड की संख्या, कार्डधारी का नाम, राशन कार्ड में संबद्ध परिवार के सदस्यों की संख्या तथा अपवाद पंजी से वितरण का कारण विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. साथ ही कहा है कि उपरोक्त सूचनाएं नहीं देने वाले पीडीएस डीलरों का अपवाद पंजी से वितरण अमान्य माना जाएगा एवं संबंधित डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. ज्ञात हो कि बीते 5 जनवरी को खाद्य आपूर्ति, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की प्रधान सचिव ने विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पांच बिंदुओं पर समीक्षा की थी. जिसमें उपवाद पंजी से वितरण भी शामिल था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-marwari-society-is-realizing-the-dream-of-disability-free-india-arjun-munda/">जमशेदपुर

: विकलांगता मुक्त भारत के सपने को साकार कर रहा है मारवाड़ी समाज : अर्जुन मुंडा

अपवाद पंजी का सहारा लेकर धड़ल्ले से बांट रहे राशन

जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्र के पीडीएस डीलरों को कुल कार्ड के अधिकतम तीन प्रतिशत तक अपवाद पंजी से राशन बांटने की छूट दी गई है. लेकिन ग्रामीण के साथ-साथ शहरी (अनुभाजन) क्षेत्र के डीलर धड़ल्ले से अपवाद का सहारा लेकर राशन बांट रहे हैं. अपवाद पंजी से वैसे कार्डधारियों को राशन देने का प्रावधान हैं. जिनका बायोमीट्रिक फिंगर पॉश मशीन नहीं ले पा रही है. जिसमें कुष्ठ पीड़ित एवं बुजूर्ग शामिल हैं. लेकिन इसकी आड़ में तीन प्रतिशत की बजाय 10-15 प्रतिशत तक अपवाद पंजी से वितरण दिखाया जा रहा है. इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि ऐसे डीलरों को चिन्हित किया जा रहा है. उनसे वितरण का स्पष्ट कारण पुछा गया है. संतोषजनक जवाब नहीं पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : पारसनाथ">https://lagatar.in/parasnath-is-the-holy-place-of-marangburu-tribals-will-fight-for-it-salkhan/">पारसनाथ

मरांगबुरू आदिवासियों का पवित्र स्थल, लड़ कर लेंगे : सालखन

जनवरी से राशन वितरण की नई व्यवस्था लागू

खाद्य आपूर्ति, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने जनवरी 2023 से राशन वितरण की नई व्यवस्था लागू की है. इसके तहत पीडीएस डीलर के ई-पॉस मशीन में खाद्यान्न रिसीव करने के बाद ही वितरण का विकल्प उपलब्ध होगा. जब तक आवंटित खाद्यान्न मशीन में रिसीव नहीं होगा. तब तक वितरण का विकल्प मशीन में उपलब्ध नहीं होगा. इसकी जानकारी विभाग के निदेशक दिलीप तिर्की ने सभी जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं रांची, जमशेदपुर एवं धनबाद के विशिष अनुभाजन पदाधिकारी को पत्र भेजकर दी है. साथ ही इसकी जानकारी सभी डीलरों को उपलब्ध कराने के लिए कहा है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-theft-in-4-shops-in-front-of-prabhat-park-police-helpless-in-front-of-thieves/">आदित्यपुर

: प्रभात पार्क के सामने 4 दुकानों में हुई चोरी, पुलिस चोरों के आगे बेबस
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही