Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : डीटीओ ने मरीन ड्राईव में चलाया वाहन जांच अभियान, नो पार्किंग में खड़े चार ब्लैकलिस्ट

Jamshedpur (Sunil Pandey) : सड़कों पर अनाधिकृत पार्किंग करने वाले भारी वाहनों के विरूद्ध जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन ने मंगलवार की शाम को जांच अभियान चलाया. डिमना चौक के आसपास नेशनल हाईवे एवं मरीन ड्राइव रोड में चलाये गए इस जांच अभियान में 42 वाहनों की जांच की गई. डिमना चौक में हाईवे किनारे अनाधिकृत रूप से पार्क किए गए चार भारी वाहनों को ब्लैकलिस्ट किया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि अवैध रुप से सड़कों पर खड़े रहने वाले वाहनों के कारण सड़क दुर्घटनाएं होती हैं. उन्होने कहा कि भारी वाहन हों या अन्य सभी वाहन वे निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही गाड़ी रोकें ताकि उनकी गलती से किसी दूसरे को जानमाल की क्षति नहीं हो. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-problem-of-entry-and-exit-route-in-sakchi-sanjay-market-will-be-resolved-soon/">जमशेदपुर

: साकची संजय मार्केट में प्रवेश एवं निकास मार्ग की समस्या का जल्द होगा निराकरण

हाई-वे पर कतई खड़े न हो वाहन

जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी भारी वाहन संचालकों को निर्देश दिया कि वे हाईवे में काली मंदिर, पारडीह से बालिगुमा तक अवैध पार्किंग बिल्कुल नहीं करेंगे, अन्यथा पकड़े जाने पर वाहनों को सीज किया जाएगा तथा जुर्माना भी वसूला जाएगा. उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग की ओर से निरंतर वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान वाहन संचालकों के द्वारा नियमों का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ddc-angry-due-to-poor-performance-of-banks-in-pmegp-instructions-to-increase-application-acceptance-number/">जमशेदपुर

: पीएमईजीपी में बैंकों के खराब प्रदर्शन से डीडीसी नाराज, आवेदन स्वीकृति संख्या बढ़ाने का निर्देश
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही