Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : हिन्दू नववर्ष जुलूस में शामिल ट्रेलर पर डीटीओ ने की कार्रवाई

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : हिन्दू नववर्ष के मौके पर शहर में निकाले गए जुलूस में शामिल एक ट्रेलर को जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) दिनेश रंजन ने कार्रवाई करते हुए ब्लैकलिस्ट कर दिया. उल्लेखनीय है कि कदमा गणेश पूजा मैदान से निकलने वाली जुलूस में शामिल ट्रेलर (एनएल08डी 7946) पर कार्रवाई की है. इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन ने कहा कि नेशनल परमिट के वाहन का लोकल में परिचालन नहीं किया जा सकता. परमिट उल्लंघन की धारा 192(ए) के तहत यह कार्रवाई की गई. हिन्दू नववर्ष को लेकर प्रशासन के साथ बैठक में आयोजकों को निरोधात्मक आदेशों के अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था. इस संबंध में आयोजकों ने आश्वासन दिया था कि दिए गए आदेशों का अनुपालन करेंगे.

इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-congress-burnt-effigy-of-narendra-modi-in-front-of-bjp-office/">जमशेदपुर

: भाजपा कार्यालय के सामने युवा कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही