Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जेएनएसी व टाटा स्टील के बीच क्षेत्र विवाद के कारण नहीं हो रहा है कचरे का उठाव

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) और टाटा स्टील के बीच क्षेत्र के विवाद के कारण सलगाझरी, बामनगोड़ा, सफेद पहाड़ी स्थित बोरा प्लांट के पास कचरा का ढेर लगा हुआ है. यहां कचरों की सफाई ना तो जेएनएसी द्वारा किया जा रहा है और ना ही टाटा स्टील द्वारा ही किया जा रहा है. इस संबंध में जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि उक्त स्थान टाटा स्टील के अधीन आता है इसलिए कचरा उठाव की जिम्मेवारी टाटा स्टील की है. हालांकि उन्होंने उस क्षेत्र में खुले में कचरा नही फेंकने से संबंधित प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करेंगे. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विधायक निधि से शवदाह गृह का निर्माण किया जाना है. जिसके लिए प्रयास किया जा रहा है, जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-emphasis-on-educating-children-in-the-meeting-of-subdivision-level-panchayat-representatives/">मझगांव

: अनुमंडल स्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक में बच्चों को शिक्षित करने पर जोर

1998 में कचरा फेंकने के खिलाफ किया गया था आंदोलन

[caption id="attachment_679696" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/JSR-Ram-Singh-Munda.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> संयुक्त ग्राम समन्वय समिति के अध्यक्ष राम सिंह मुंडा.[/caption] संयुक्त ग्राम समन्वय समिति के अध्यक्ष राम सिंह मुंडा ने कहा कि यह भूमि वर्षों से आदिवासी मूलवासी के शमशान भूमि के रूप में चिन्हित है. उन्होंने कहा कि 1998 में यहां कचरा डंप करने वालों के खिलाफ आंदोलन किया गया था. कचरा फेंकने वालों को भगाया गया था. वर्तमान में उक्त भूमि पर शवदाह गृह का निर्माण किया जाना है. वहीं दूसरी ओर कंपनी के ठेकेदारों द्वारा रात के अंधेरे में यहां कचरा डंप किया जा रहा है. कुछ लोगों द्वारा पैसे लेकर मरे हुए मवेशी सहित अन्य कचरा फेंका जा रहे हैं. इस संबंध में जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी को लिखित ज्ञापन दिया गया. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-peace-committee-meeting-regarding-bakrid-emphasis-on-security/">लातेहार

: बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा पर जोर

जेएनएसी ने घेराबंदी करने का दिया था आश्वासन

[caption id="attachment_679699" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/JSR-Sanjay-Kumar.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार.[/caption] जेएनएसी द्वारा जल्द ही उक्त स्थल की घेराबंदी करने का आश्वासन दिया गया था. वहीं टाटा स्टील द्वारा भी कहा गया था कि जेएनएसी द्वारा घेराबंदी नहीं किए जाने पर टाटा स्टील द्वारा घेराबंदी कराई जाएगी. ताकि लोग खुले में कचरा नहीं फेंक सके. लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. मुंडा ने कहा कि बरसात का मौसम शुरू हो गया है. यदि कचरा साफ नहीं किया गया तो यह बीमारी का बड़ा कारण होगा. उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो इसको लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही