Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : रविवार शाम हुई भारी बारिश से सोनारी समेत कई क्षेत्रों में जल जमाव

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Sunil Pandey) : रविवार की शाम शहर में हुई भारी वर्षा से कई क्षेत्रों में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. खासकर नीचले इलाकों में रहने वाले लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसी ही स्थिति सोनारी के दोमुहानी स्थित कैलाशनगर, गीता भवन के समीप हो गई हैं. मुख्य सड़क पर जल जमाव से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. सामाजिक कार्यकर्ता दुखू मछुआ ने इस मामले में ट्वीट करते हुए जल जमाव से निजात दिलाने का अनुरोध किया है. जिससे आम जन जीवन सामान्य हो सके. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-congress-mandal-president-clashed-in-mango/">जमशेदपुर

: मानगो में भिड़े भाजपा-कांग्रेस मंडल अध्यक्ष

जमशेदपुर में 67 एमएम हुई वर्षा

रविवार की शाम हुई एक घंटे की मुसलाधार वर्षा से जमशेदपुर के कई इलाके जलमग्न हो गए. मौसम विभाग ने जमशेदपुर में रविवार को पूरे राज्य में सर्वाधिक वर्षा रिकार्ड किया. दूसरे स्थान पर रांची रहा जहां 33 एमएम वर्षा हुई. जबकि डालटेनगंज में 10 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई. बीते 24 घंटे में जमशेदपुर में 85 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई. वैसे अगस्त में अनुमानित वर्षा से ज्यादा वर्षा रिकार्ड की गई. जो किसानों के लिए अच्छी बात है. अब तक पूरे झारखंड में वास्तविक वर्षापात 581.3 मिली मीटर तथा सामान्य वर्षापात 786.5 मिली मीटर रिकार्ड की गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-missing-poojari-from-gamharia-basconagar-reached-mgm-hospital-in-injured-condition/">जमशेदपुर

: गम्हरिया बास्कोनगर से लापता पूजारी चोटिल हालत में पहुंचा एमजीएम अस्पताल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही