Jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के सोनारी थाना के पास 20 मार्च को अमित प्रसाद की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. घटना के 15 दिनों बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर मंगलवार देर शाम परिजन और सगे संबंधियों ने कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया. परिजनों ने अमित की फोटो के साथ भूतनाथ मंदिर से लेकर सोनारी थाना तक कैंडल मार्च निकाला. सोनारी थाना पहुंचने के बाद सभी थाना परिसर में धरने पर बैठ गए. परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. परिजनों ने बताया कि जिस कार से सड़क दुर्घटना हुई थी वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पहचान के बावजूद पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ रही है. इधर, सोनारी थाना प्रभारी विष्णु राउत ने दो दिनों का समय मांगा है. उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि दो दिनों में वह कार्रवाई करेंगे. आश्वासन के बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Bishtupur-Dharna-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-leaseholder-waiting-for-electricity-connection/">डुमरिया
: विद्युत संयोजन का इंतजार कर रहे लीजधारक
alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-leaseholder-waiting-for-electricity-connection/">डुमरिया
: विद्युत संयोजन का इंतजार कर रहे लीजधारक
Leave a Comment