Search

 
 
 

जमशेदपुर : जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं होने से गर्भवती महिलाओं को हो रही परेशानी

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं होने से यहाँ आने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है. यहां अल्ट्रासाउंड मशीन एक ऑपरेटर और एक रेडियोलॉजिस्ट तैनात करने की मांग जुगसलाई यूथ कांग्रेस कमेटी ने की है. इस मामले को लेकर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नवनीत मिश्रा ने सोमवार को डीसी विजया जाधव को एक ज्ञापन सौंपा. इस ज्ञापन में कहा गया है कि अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं होने से यहाँ इलाज कराने आये लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए अल्ट्रासाउंड मशीन अस्पताल में लगवाई जाए. उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं होने से गर्भवती महिलाओं का ठीक से इलाज नहीं हो पाता.
इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chhattisgarhi-ekta-sahu-family-organized-blood-donation-camp-in-blood-bank/">जमशेदपुर

: छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार ने किया ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन

सिविल सर्जन की सलाह पर डीसी से मिले हैं कांग्रेसी

जुगसलाई यूथ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवनीत मिश्रा ने बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा था. स्वास्थ्य मंत्री ने उनसे कहा कि वह सिविल सर्जन से मिलें. इसके बाद वह सिविल सर्जन डॉक्टर जुझार मांझी से मिले थे. डॉक्टर जुझार मांझी ने उन्हें सलाह दी थी की सीएसआर के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई जा सकती है. अल्ट्रासाउंड मशीन लगने के बाद विभाग ऑपरेटर और रेडियोलॉजिस्ट का भी इंतजाम करेगा. डीसी कहीं से सीएसआर फंड के जरिए अल्ट्रासाउंड मशीन लगवा सकती हैं. इसके बाद वह डीसी से मिलने पहुंचे हैं.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही