Search

 
 
 

जमशेदपुर : जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के प्रयास से मजदुर को मिला बकाया वेतन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के अथक प्रयास से जी-फोर एस सिक्योरिटी कम्पनी के अधीन 11 वर्ष दो माह तक बेंगलुरु में काम करने वाले सुरक्षाकर्मी कृष्णानंद सिंह को कंपनी द्वारा चेक के माध्यम से बकाए वेतन का भुगतान किया गया. इसकी जानकारी कंपनी द्वारा जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के महामंत्री व इंटक नेता राजीव पांडे को दी गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jugsalai-municipal-council-launched-special-investigation-campaign-recovered-fine/">जमशेदपुर

: जुगसलाई नगर परिषद ने चलाया विशेष जांच अभियान, वसूला जुर्माना
कंपनी द्वारा इंटक नेता को बताया गया कि कृष्णानंद सिंह को बकाया वेतन के मद में 77 हजार 14 रुपये भुगतान चेक के माध्यम से किया गया है. उल्लेखनीय है कि बकाया वेतन नहीं मिलने की शिकायत कृष्णानंद सिंह ने यूनियन को लिखित रूप से की थी. इसके बाद यूनियन ने उप श्रमायुक्त कोर्ट में वेतन भुगतान अधिनियम अंतर्गत मुकदमा सात माह पूर्व दर्ज कराया था. मजदूर को अभी ग्रेच्युटी और छटनी मुआवजा नोटिस पीरियड आदि का लाभ नहीं मिला है. जिसको लेकर यूनियन आगे भी कर्मचारी को बकाया भुगतान के लिए प्रयासरत है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही