Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पार्षद के प्रयास से एसएससी में चयनित छात्र का एक दिन में बना जाति प्रमाण पत्र

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जाति प्रमाण पत्र के लिए प्रखंड एवं जिला मुख्यालय का चक्कर लगा रहे पोटका प्रखंड के ग्वालकाटा पंचायत के काशीडीह टोला के रहने वाले सागुन टुडू ने अब राहत की सांस ली है. उसका जाति प्रमाण पत्र स्थानीय पार्षद के प्रयास से एक दिन में बन गया. सागुन टुडू का एसएससी (जीडी) एवं असम रायफल्स (जीडी) में चयन हो गया है. उसके मेडिकल एवं सर्टिफिकेट की जांच 14 सितंबर को रांची में होनी है. जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पाने के कारण वह काफी परेशान था. उसके मन में निराशा के भाव उत्पन्न होने लगे थे. साथ ही वह मानसिक रुप से तनाव एवं परेशान था. क्योंकि जिला एवं प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगा-लगाकर वह परेशान हो गया था. लेकिन उसकी परेशानी पूर्व पार्षद करुणामय मंडल के प्रयास से दूर हो गई. अब सागुन टुडू अपनी नौकरी पाने की अंतिम अर्हता समय पर पूरा कर सकेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-7-arrested-with-robbed-bike-from-sakchi/">जमशेदपुर

: साकची से लूट की बाइक के साथ 7 गिरफ्तार

सागुन के पिता हैं किसान

उपायुक्त के स्तर का जाति प्रमाण पत्र के लिए अंचल कार्यालय एवं अनुमंडल कार्यालय से जाति प्रमाण पत्र निर्गत होना जरूरी है. उक्त दोनों कार्यालयों से जाति प्रमाण पत्र निर्गत हो चुका था. लेकिन उपायुक्त के स्तर का प्रमाण पत्र निर्गत होने में विलंब हो रहा था. इसे लेकर सागुन टुडू के मन में निराशा के भाव उत्पन्न हो रहे थे. सागुन टुडू के परिचित चंदन भगत ने इस मामले को पूर्व पार्षद के संज्ञान में लाया. करूणामय मंडल ने उपायुक्त विजया जाधव के पीए ललन कुमार से दूरभाष पर बात कर उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया. जिसके बाद एक दिन में सागुन टुडू का जाति प्रमाण पत्र निर्गत हो सका. सागुन टुडू एवं पार्षद ने उपायुक्त एवं उनके पीए का आभार जताया. करूणामय मंडल ने बताया कि सागुन टुडू के पिता रघु टुडू पेशे से किसान हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bamboos-engaged-in-the-construction-of-water-tank-are-inviting-accident/">चाईबासा

: पानी टंकी के निर्माण में लगे बांस दे रहे हैं दुर्घटना को निमंत्रण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही