Search

 
 
 

जमशेदपुर : व्यापारी ने पत्नी के डर से रच डाली लूट की झूठी कहानी

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : पूर्वी सिंहभूम के कोवाली थाना अंतर्गत चाकड़ी चौक के पास ओडिशा के मयूरभंज निवासी जगदीश सेठी ने लूट की झूठी कहानी रचते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. हालांकि, पुलिस के सामने वह झूठ नहीं छुपा पाया और खुद ही सारी कहानी पुलिस के समझ रख दी. दरअसल ओडिशा के मयूरभंज जिले के जामबनी निवासी जगदीश हर शनिवार चाकडी में लगने वाले हाट बाजार में बकरी बेचने के लिए आया करता था. हाट बाजार में आने के पूर्व ही उसके पास रखे 20,800 रुपए गिर गए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-four-students-of-rvs-engineering-college-selected-in-daikin-airconditioning/">जमशेदपुर

: आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के चार छात्रों का डाइकिन एयरकंडिशनिंग में चयन

बकरी बेचने का करते हैं काम

पत्नी के डर से उसने झूठी कहानी बनाई और पुलिस को बताया कि वह शनिवार दोपहर 12 बजे अपने घर जा रहा था तभी छह लोग आए और उसके पास हथियार का भय दिखाते हुए रुपये लूट लिए. पुलिस द्वारा पूछताछ में जगदीश ने बताया कि बाजार में बकरी खरीदकर उसे ज्यादा दामों में बेचता था पर बाजार जाने से पूर्व ही उसके पैसे गिर गए. पत्नी की किचकिच से बचने के लिए उसने झूठी कहानी रच डाली. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही