Search

 
 
 

जमशेदपुर : जेल प्रबंधन की लापरवाही से इंटर का छात्र परीक्षा देने से रहा वंचित

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : मानगो में फायरिंग करने का आरोपी अंकित घाघीडीह जेल प्रबंधन की लापरवाही से इंटर की परीक्षा देने से वंचित रह गया. इधर, परीक्षा केंद्र पहुंचे परिजनों ने अंकित को दोबारा परीक्षा दिलाने की गुहार लगाई है. अंकित ने बताया कि मानगो पुल के पास विवाद के बाद उसने फायरिंग की थी. इस मामले में पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था. जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में वह कॉमर्स का छात्र है. परीक्षा केंद्र ग्रैजुएट कॉलेज में है. 24 मार्च को उसकी बिजनेस स्टडीज की परीक्षा थी पर काउंसिल द्वारा उसे रद्द कर दिया गया. बुधवार को फिर से परीक्षा थी. काउंसिल द्वारा पूर्व में बताया गया था कि द्वितीय पाली में परीक्षा है, परन्तु समय में परिवर्तन करते हुए प्रथम पाली में परीक्षा ले ली गई. इसकी जानकारी अंकित को नहीं दी गई, जिस कारण वह देर से परीक्षा देने पहुंचा. बुधवार को जेल प्रबंधन द्वारा उसे सुबह 11 बजे परीक्षा केंद्र लाया गया जहां कॉलेज द्वारा बताया गया कि परीक्षा शुरू हो गई है अब परीक्षा नहीं दे सकते. काफी विनती करने के बाद भी परीक्षा नहीं देने दिया गया. अंत में उसे वापस जेल ले जाया गया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-inter-examination-completed-peacefully-and-malpractice-free/">घाटशिला

: इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त संपन्न

अंकित को दोबारा परीक्षा देने दें काउंसिल

इधर, कॉलेज पहुंचे अंकित के परिजनों ने बताया कि जेल प्रबंधन की गलती से अंकित परीक्षा देने से वंचित रह गया. अब काउंसिल कोई दूसरा रास्ता निकालकर फिर से परीक्षा ले नहीं तो अंकित का एक साल बर्बाद हो जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही